भारतीय जनता पार्टी
- Details
- Category: Uncategorised
- Published on Thursday, 23 May 2013 13:36
- Written by Super User
- Hits: 279
Bhartiya Janta Party
भारतीय जनता पार्टी- BJP
गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ हमारे प्रदेश से आगे निकल गए
25/05/2013, 15:40
वसुन्धरा राजे ने कहा कि गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक जैसे प्रदेश विकास में राजस्थान से आगे निकल गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राजस्थान में 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चैहान और छत्तीसगढ में रमन सिंह को वहां की जनता ने 10-10 साल और गुजरात की जनता ने नरेन्द्र मोदी को 15 साल दिए। जिससे इन तीनो प्रदेशो की तस्वीर ही बदल गई। अगर हमारी भाजपा सरकार को भी 5 साल और मिल जाते तो हम भी देश मे विकास की दृष्टि से बहुत आगे होते। वसुन्धरा राजे ने कहा कि सब साथ चले, 36 की 36 जातियां राजस्थान के विकास में भागीदार बने और विकास के लिए एक डोर में बंधे तो राजस्थान की खुशहाली को कोई नही रोक सकता। इसलिए अब समय आ गया है कि भाजपा के हाथ में आप राजस्थान के विकास की बागडोर सौंपे। कुशासन का पर्याय बनी कांग्रेस को उखाड़ फेंके। श्रीमती राजे के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती किरण माहेश्वरी, राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल, सांसद वी. पी. सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सतीश पूनियां, पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री सांवर लाल...
केन्द्र तो भामाशाह योजना का अनुसरण कर रहा है राज्य सरकार महिलाओं की इस योजना को लागू नहीं कर रही-वसुन्धरा
25/05/2013, 15:29
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि केन्द्र की यूपीए सरकार की आधार कार्ड योजना उनकी भाजपा सरकार में बनी भामाशाह महिला सशक्तिकरण योजना की नकल है। उन्होनें कहा कि केन्द्र की मनमोहन सरकार तो उनकी इस योजना का अनुसरण कर रही है और हमारी राजस्थान सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली इस योजना को लागू नही कर रही। श्रीमती राजे भीलवाड़ा जिले के गंगापुर और करेडा कस्बे में आयोजित जनसभाओ मे बोल रही थी। इन दोनो सभाओं के अलावा श्रीमती राजे ने करीब 35 स्वागत कार्यक्रमो को भी सम्बोधित किया भीलवाडा जिले के पुर, गुडला, कारोई, भुनास, कोशिथल, रायपुर, बोराना और थला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ।सुराज संकल्प यात्रा के चैथे चरण के प्रथम भाग के अंतिम दिन श्रीमती राजे ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि साढे चार साल तक कुंभकर्णी नींद मे सोई सरकार जनता में योजनाओं के नाम पर नकद पैसो की रेवडि़या बांट कर चुनाव जीतना चाहती है। यदि भामाशाह योजना शुरू हो जाती तो, इन योजनाआंे की जरूरत ही नही पड़ती। पचास लाख महिलाओ के खाते खुलवाकर पंद्रह सौ रूपए प्रत्येक महिला के खाते में प्रोत्साहन राशि...
मुझ पर बस नहीं चला तो गुलाब जी को फंसा दिया
24/05/2013, 14:49
वसुन्धरा राजे ने कहा कि सरकार मुझे फसाना चाहती थी। पूरे साढे चार साल सरकार का यही षड़यंत्र चलता रहा। जब मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकी तो गुलाब जी को फसा दिया। ऐसे व्यक्ति को जिसकी छवि एकदम साफ-सुथरी है। कांग्रेस भाजपा नेताओं को डराना चाहती है। लेकिन भाजपा डरने वाली नहीं है। क्योंकि भाजपा एकजुट है। हम सब कटारिया जी के साथ खडे़ हैं।
आरएएस परीक्षा की तारीख बढ़ाये सरकार-वसुन्धरा
24/05/2013, 14:38
गुलाबपुरा/भीलवाड़ा, 23 मई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार न तो बेरोजगार युवाओं का दर्द समझ पा रही और न ही कर्मचारियों की तकलीफ। उन्होंने कहा कि आईएएस की प्रारम्भिक परीक्षा के 4 दिन बाद ही आरएएस की मुख्य परीक्षा को शुरू करना राजस्थान की शैक्षिक परम्पराओं के खिलाफ है। यह राजस्थान के करीब 24 हजार प्रतियोगियों के साथ भी नाइंसाफी है। इससे आईएएस प्रारम्भिक परीक्षा में प्रतियोगियों की सफलता के अवसर भी कम हो जाएंगे और आरएएस मुख्य परीक्षा में इन प्रतियोगियों का प्रदर्शन भी प्रभावित होगा। श्रीमती राजे भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा कस्बे में सुराज संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा में बोल रही थी। इसके अलावा भी श्रीमती राजे ने करीब 30 स्वागत कार्यक्रमो को सम्बोधित किया। शाहपुरा भीलवाड़ा के बीच अरणियां घोड़ा, गणेशपुर चैराहा, नया सरसुन्दा, रजियास, पनोतिया, अखड़, इटडियां, कोठियां, भदुवों की कोटडी, हुरडा, गुलाबपुरा, अगुंचा, डाबला, बल्दरखा, उपरेड़ा, बनेडा, माण्डल में लोगो ने राजे का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।श्रीमती राजे ने कहा कि उत्तर प्रदेश...
सुराज संकल्प यात्रा
05/05/2013, 14:00
प्रदेश के 30 जिलों में पीने योग्य शुद्ध पानी नहीं-वसुन्धराजहाजपुर/बीगोद/शाहपुरा/भीलवाड़ा, 22 मई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राजस्थान में 55 साल शासन करने के बावजूद कांग्रेस प्रदेशवासियों को पीने का शुद्ध पानी तक उपलब्ध नहीं करा सकी। आज राजस्थान के 48 प्रतिशत जल स्त्रोतों का पानी पीने योग्य नहीं है। यानि करीब आधा राजस्थान पानी के रूप में जहर पीने कोेे मजबूर है। जिलों की बात की जाये तो प्रदेश के 30 जिलों में पीने योग्य शुद्ध पानी नहीं है। इसलिये आज मैं यहां आपके साथ पानी की लड़ाई लड़ने आई हूं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश के लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता होगी। श्रीमती राजे भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर, बीगोद और शाहपुरा कस्बे में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित कर रही थी। इनके अलावा देवली से शाहपुरा के बीच वसुन्धरा ने करीब 40 स्थानों पर स्वागत के लिए उमडे़ जनसैलाब को भी सुराज संकल्प यात्रा के रथ से सम्बोधित किया। सुराज संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित इन सभाओं में उन्होंने कहा कि उनकी भाजपा सरकार के समय उन्होंने प्रदेश के...
गहलोत आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबांन में झांकें - भाजपा
14/04/2013, 15:03
गहलोत आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबांन में झांकें - भाजपा जयपुर 14 अप्रैल, 2013। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष प्रवक्ता कैलाष नाथ भट्ट ने पत्रकार वार्ता में श्री गहलोत से यह पूछा हैं कि आपने अपने पुत्र, पुत्री एवं अन्य परिजनों के लाभ के लिये कोई काम नहीं किया ? तो फिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि आपको 12 मार्च, 2011 को मुख्यमंत्री की हैसियत आपने किसी द्वारा पूछे गये प्रष्नों का उत्तर दिया ? श्री गहलोत ने अपने इस पत्र में यह स्वीकार किया हैं कि उनके पुत्र ने वर्ष 2004 से कुछ सीनियर अधिवक्ताओं के सानिध्य में वकालत प्रारम्भ की, जो नवम्बर, 2008 तक जारी रही। आपने यह भी स्वीकार किया हैं कि फिर आपके पुत्र काॅर्पोरेट सेक्टर में काम करने की रूचि रखने लगा, इसलिए चार कम्पनी के रिटेनर बना, उसमें ओम मेटल ग्रुप व ओम मेटल्स इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. कम्पनी, ओम मेटल्स आॅटो प्रा. लि., ओम मेटल्स इन्फोटेक प्रा. लि. और जूपिटर मेटल प्रा. लि. बनें और इन कम्पनियों ने पाँच-पाँच हजार रूपये प्रतिमाह यानी कुल 20 हजार रूपये प्रतिमाह के रिटेनरषिप पर विधिक सलाह देना चालू किया और अप्रैल, 2009 से यह राषि 30 हजार रूपये...
किसान विरोधी सरकार - सुभाष महरिया
13/04/2013, 13:10
किसान विरोधी सरकार - सुभाष महरिया जयपुर 13 अप्रैल, 2013। भारतीय जनता पार्टी के वरष्ठि नेता, पूर्व केन्द्रिय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष महरिया ने पत्रकार वार्ता में कहा कि केन्द्र व प्रदेष की सरकारों ने किसानों का जीना दूर्भर कर दिया और किसानों को दो जूण का भोजन भी मिलना दूर्भर हो गया हैं। महरिया ने कहा कि किसानों की अपनी फसल को तैयार करने का लागत मूल्य तो बढ़ता जा रहा हैं, जिसमें उसकी बुवाई, सिंचाई, कटाई, खाद, बिजली, डीजल आदि का मूल्य बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन आज किसान को उसके उत्पादन का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा हैं और समर्थन मूल्य के नाम पर ये सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही हैं। महरिया ने कहा कि वर्ष 2008 में डी.ए.पी. खाद का एक बैग 465 रूपये में मिलता था, जो आज 1280 रूपये का हो गया। यूरिया के भाव 2.25 गुणा बढ गये और ग्वारिया खाद का बैग 1,000 रूपये में मिल रहा हैं। खाद के मूल्य में ये बेतहाषा वृद्धि हुई हैं, उसके पिछे यू.पी.ए. सरकार की नीति जिम्मेदार हैं। ये सरकार मल्टी नेषनल कम्पनियों को लाभ पहुँचा रही हैं और किसानों के पेट पर लात मार...
क्या गहलोत देंगें इन प्रष्नों का उत्तर- श्रीमती जसकौर मीणा
12/04/2013, 11:22
क्या गहलोत देंगें इन प्रष्नों का उत्तर- श्रीमती जसकौर मीणा जयपुर 11 अप्रैल, 2013। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेष उपाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती जसकौर मीणा ने पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी लम्बे समय से राजस्थान सरकार पर यह आरोप लगाती रही हैं कि जिस प्रदेष को वसुन्धरा राजे की नेतृत्व वाली सरकार ने बीमारू प्रदेष से विकसित प्रदेष में लाकर खड़ा किया था, वह पुनः बीमारू राज्य बन चुका हैं। आज हमारे इस आरोपों की पुष्टि सी.एस.ओ. ने आज करते हुए कहा हैं कि राजस्थान की विकास दर 5.41 से गिर कर 5.31 रह गई हैं और इनके ही कार्याकाल में 12वंे स्थान से प्रदेष 16वें स्थान पर पहुँच गया हैं। इसलिए राजस्थान सरकार के विकास के दावें पूर्णतया बेबुनियाद हैं। श्रीमती मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बडे़ नेता राहुल गाँधी मई 2009 में जब जयपुर आये थे, तो उन्होंने जयपुर को वल्र्ड़ क्लास सीटी बनाने की घोषणा की थी। आज हम उनसे यह पूंछना चाहते हैं कि साढ़े चार साल में वल्डऱ् क्लास सीटी विजन डाक्यूमेन्ट जारी कर पायें। जयपुर की स्थिति जो हमारे शासन काल में थी, उससे भी कहीं ज्यादा खराब हैं।...
सुराज संकल्प यात्रा के मेवाड़ क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन आदिवासियों द्वारा भारी जनसमर्थन मिल रहा हैं - युनुस खान
11/04/2013, 16:09
सुराज संकल्प यात्रा के मेवाड़ क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन आदिवासियों द्वारा भारी जनसमर्थन मिल रहा हैं - युनुस खान जयपुर 11 अप्रैल, 2013। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष उपाध्यक्ष युनुस खान ने आज नव संवत्सर, विक्रम संवत 2070, चेटीचण्ड़, महात्मा ज्योतिबा फूले, के 187वीं जयन्ति के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजस्थान के सभी प्रदेषवासियों को हार्दिक शुभकामनां प्रेषित करती हैं। सभी को यह नववर्ष शुभ हो, सुख-समृद्धि और सुराज स्थापित करने वाला हो। युनुस खान ने बताया कि कोटा सम्भाग में दूसरे चरण की सुराज संकल्प यात्रा दिनांक 22 अप्रेल, 2013 से 29 अप्रेल, 2013 तक आरम्भ होने वाली हैं, जिसे अन्तिम रूप दे दिया गया हैं। युनुस खान ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री गहलोत जो अपने दूसरे चरण की सन्देष यात्रा में गंगानगर व हनुमानगढ़ के दौरे पर हैं, वे अपनी यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी की प्रदेषाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे की ही चर्चा कर रहे हैं। उनके पास सन्देष देने के लिए इसके अलावा कोई दूसरा विषय नहीं हैं। इससे यह लगता हैं कि उन्होंने पिछले चार वर्षों में राजस्थान में जो शासन किया...
राजस्थान में कांग्रेस शासन में एस.सी./एस.टी. अत्याचारों की घटनाओं में हुई वृद्धि - अर्जुन मेघवाल
10/04/2013, 10:57
राजस्थान में कांग्रेस शासन में एस.सी./एस.टी. अत्याचारों की घटनाओं में हुई वृद्धि - अर्जुन मेघवाल जयपुर 10 अप्रैल, 2013। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष उपाध्यक्ष अर्जुन मेघवाल ने बताया कि सुराज संकल्प यात्रा प्रातः 10.00 बजे डूँगरपुर से प्रारम्भ की। रास्ते में थाना, गांवडी हाल, राम सादडी, विकास नगर, जोत्री, करावडा, धाम्बोला में स्वागत किया गया तथा सिमलवाडा विधानसभा क्षेत्र में प्रदेषाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने आमसभा को सम्बोधित किया। जिसमें मंच पर स्थानीय नेताओं सहित विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया मौजूद रहे। मेघवाल ने बताया कि सुराज संकल्प यात्रा के दौरान कांग्रेस के कुषासन और भाजपा के सुषासन की चर्चा ही मुख्य विषय रहा हैं। जनता कांग्रेस के कुषासन से तंग आ चुकी हैं। जनता अब कांग्रेस के झूठे नारों के बहकावें में आने वाली नहीं हैं। क्योंकि पूरे देष का अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के प्रति अत्याचारों की घटनाओं का ग्राफ देखें तो राजस्थान प्रथम नम्बर पर आ गया हैं। राजस्थान को विकास के क्षेत्र में अग्रणी रहना चाहिए था, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रति अत्याचारों की...













